Publish Date: Thu, 13 Apr 2017 (09:15 IST)
Updated Date: Thu, 13 Apr 2017 (09:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस ने उम्दा गुणवत्ता वाली 3 किलोग्राम हेरोइन के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दोनों के पास से जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। बहरहाल, मामले में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों के पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों के साथ संपर्क तो नहीं हैं?
डीसीपी (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि बरेली के रहने वाले दोनों आरोपी मोहम्मद जफर और परवेज सैफी को रिंग रोड दरियागंज स्थित घाटा मस्जिद के पास से 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। जफर के बैग से 2 किलोग्राम हेरोइन जबकि सैफी के बैग से 1 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया गया। (भाषा)