पटना में भारी बारिश, बिहार विधानमंडल परिसर समेत कई सरकारी दफ्तरों में भरा पानी

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (22:05 IST)
Heavy rain in patna : पटना शहर में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिहार विधानमंडल परिसर सहित कई इलाकों में पानी भर गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
 
पटना शहर में शुक्रवार को (शाम 5.30 बजे तक) औसतन 35.7 मिमी बारिश के बाद राज्य की राजधानी के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बहरहाल, पटना नगर निगम (पीएमसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले दो दिन में भारी वर्षा के बावजूद कम से कम समय में बारिश का पानी निकाल दिया गया।
 
राज्य में 10 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के आखिरी दिन बिहार विधानसभा परिसर जलमग्न हो गया। बिहार विधानमंडल के कुछ सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले राज्य के कई मंत्रियों के आधिकारिक बंगलों पर भी यही दृश्य था। विपक्षी दल के सदस्यों ने राज्य की राजधानी में कथित खराब बुनियादी ढांचे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की आलोचना की।
 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने कहा, बारिश ने सामान्य रूप से राज्य और विशेष रूप से पटना में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के नीतीश कुमार सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है। विधानसभा परिसर को देखिए, आज हुई बारिश के बाद विधानसभा परिसर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हम यहां मछली फार्म व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं।
 
इसी तरह का विचार व्यक्त करते हुए एक अन्य भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, नीतीश कुमार को बिहार के विकास की कोई परवाह नहीं है। आज की बारिश ने इस सरकार की पोल खोल दी है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख