पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में लू का अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2023 (18:42 IST)
West Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में अगले 5 दिन विरोधाभासी मौसम की स्थिति रहने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार को उप हिमालयी जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया और पश्चिम जिलों में लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि कोलकाता और पास के जिलों में गर्मी और उमसभरी गर्मी लेकिन छिटपुट जगहों पर बारिश और गरज के साथ वर्षा की भी संभावना है। मौसम कार्यालय ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम और पूर्वी बर्द्धमान जिलों में लू चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान मंगलवार और बुधवार को सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ चुका है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी के CM योगी पर लगाए आरोप

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

अगला लेख
More