Hanuman Chalisa

वाराणसी में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2017 (12:43 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में रविवार सुबह भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव होने से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
 
प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाली एक प्रमुख सड़क पर पानी जमा होने से कावड़ियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गोदौलिया के पास सड़क फिर धंस गई जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय निवासी खासे परेशान हैं।
 
शहर के कमच्छा, लंका, सिगरा, चितईपुर, अंधरापुर, सुसुवाही, ककरमत्ता आदि क्षेत्रों की कई कॉलोनियों की मुख्य सड़कों पर घंटों पानी जमा रहा। इस वजह से इन इलाकों से गुजरने वालों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
गौरतलब है कि गोदौलिया में लगभग 1 सप्ताह पहले सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था जिसे आज तक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया गया है। सड़क पर पत्थर डाल दिए गए लेकिन उसे समतल करने का काम नहीं हो सका है। काशी विश्वनाथ मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जाने हजारों श्रद्धालु पत्थर पर चलने को मजबूर हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज

1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम

अगला लेख