मौसम अपडेट : उप्र में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, बांदा में पारा 48 के पार, इलाहाबाद में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (23:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं और बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले लखनऊ, इलाहाबाद समेत राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में सबसे गर्म स्थान बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है जबकि इलाहाबाद में गुरुवार यहां 25 साल के रिकॉर्ड 48.04 को तोड़कर 48.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को वहां करीब 4 डिग्री कम 44.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
गोरखपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम 37 डिग्री और न्यूनतम 23.07 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गुरुवार 41 डिग्री से अधिक था। लखनऊ में गुरुवार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 44.08 दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 3 डिग्री कम 40.09 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी में गुरुवार को 3 डिग्री कम 41.06 डिग्री दर्ज किया है।
 
इसके अलावा चुर्क में 45.06, झांसी और उरई में सामान्य से 3 अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.05, अलीगढ़ में 45.00, इटावा में 44.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर में 44.02, मेरठ और मुजफ्फरनगर सामान्य से 4 अधिक 42-42 जबकि कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के पशिचमी हिस्सों में गर्म हवा चलेगी जबकि पूर्वी क्षेत्र में इसका असर कम रहेगा। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ के आसपास शनिवार को तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर मेट्रो तथा सतना और दतिया एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

covid 19 cases in india : क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

जापानी 'बाबा वेंगा' की भविष्यवाणी से क्यों दहशत में दुनिया, क्यों कर रहे हैं लोग जापान की ट्रिप कैंसल

प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर का 86 वर्ष की उम्र में निधन, अनेक राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Waqf Act पर Supreme Court में सुनवाई, 3 मुद्दों पर रोक की मांग, केंद्र ने कहा- जवाब किया दाखिल, अब आगे क्या

अगला लेख