आदमपुर में आसान नहीं है कुलदीप बिश्नोई की राह, भाजपा ने टिकटॉक स्टार को दिया टिकट

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (14:00 IST)
आदमपुर। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई की राह आसान नहीं है। भाजपा ने इस बार यहां से टिकटॉक सनसनी सोनाली फोगाट को अपना प्रत्याशी बनाया है।
 
दिवंगत भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नाई यहां से तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। भजनलाल इस विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे थे। इस जाट बहुल क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक मतदाता हैं और कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
टिकटॉक से पहचान बनाने वाली 40 वर्षीय फोगाट ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। फोगाट ने कहा कि मैं इसे चुनौती नहीं मानती। 
 
उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति कुछ अच्छा करने जाता है तो लाखों, करोड़ों लोग उससे जुड़ जाते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बढ़िया उदाहरण हैं।
 
हालांकि कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकटॉक की लोकप्रिय हस्ती सोनाली फोगाट आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। यह बताता है कि भाजपा लोकतंत्र और चुनाव को कितनी गंभीरता से लेती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

केजरीवाल की भरोसेमंद अतिशी मार्लेना होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानेंं क्यों पार्टी ने लगाया दांव?

केजरीवाल के बाद आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान, होंगी तीसरी महिला CM

live : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्‍यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में फैसला

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अगला लेख
More