Publish Date: Sat, 08 Jul 2017 (12:36 IST)
Updated Date: Sat, 08 Jul 2017 (12:41 IST)
झज्जर (हरियाणा)। हरियाणा में मारत गांव के निकट एक एसयूवी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एसयूवी सवार 8 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि 7 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 1 व्यक्ति की मौत घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक अस्पताल ले जाए जाने के दौरान हो गई। झज्जर पुलिस के डीएसपी (बेरी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। वाहन बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राघबीर, राजू, जगदीश, बीरबल, भागीरथ, राजू, सोनू और सुखेंद्र (चालक) के रूप में हुई है। ये सभी लोग दादरी के रहने वाले थे और 27-35 साल के बीच के थे। (भाषा)