sawan somwar

रेल बजट से नाराज हैं हरीश रावत

ललित भट्‌ट
देहरादून। रेल बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा से बुरी तरह खफा राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत रेलमंत्री के पास फिर से बजट का दरवाजा खटखटाने जाएंगे। मुख्‍यमंत्री का कहना है कि पिछले 12 वर्षों में यह पहला मौका है, जब उत्तराखंड रीते हाथ है। मुख्‍यमंत्री को अब भी उम्मीद है कि बजट चर्चा के दौरान शायद केन्द्र सरकार उनकी मांग पर विचार करें।
 
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों की तरह केन्द्र द्वारा तवज्जो देना जहां स्वागत योग्य है वहीं चीन सीमा से लगे उत्तराखंड की उपेक्षा ठीक नहीं। उनका सुझाव है कि मध्य हिमालय के राज्यों पर भी फोकस जरूरी है।
 
पिछले रेल बजट में मोदी सरकार ने चारधाम तक रेल पहुंचाने के लिए सर्वेक्षण का एलान किया था। यह उम्मीद सभी को थी कि शायद इस बजट में इस पर प्रावधान होगा तथापि इस बाबत बजट में कुछ नहीं है। यह मात्र आपदा परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने की तत्कालिक कोशिश भर ही साबित हुई।
 
उत्तराखंड में 350 किलोमीटर सीमा चीन से लगी है। इस सीमा तक पहुंचने के लिए टनकपुर बागेश्वर रेलमार्ग एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग को काफी सक्षम माना गया। पिछली यूपीए सरकार ने राज्य की तीन रेल परियोजनाओं को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने के बाद इसके जल्द पूरा होने का रोडमैप तैयार हुआ था, लेकिन यह नए रेल बजट में बेमानी हुआ।
 
जो परियोजनाएं राष्ट्रीय महत्व की घोषित हुई उनमें बागेश्वर टनकपुर के बीच ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए 4295.30 करोड़ रुपए 2010-11 में रखे गए थे, लेकिन आज तक इस मार्ग का सर्वेक्षण ही पूरा हो पाया। टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण होने के बाद भी इस पर आगे क्या होगा यह तय नहीं है। चारधाम यात्रा के लिए भी रेल को राष्ट्रीय महत्व का माना गया इस पर भी बजट मे चुप्पी ओढ़ ली है।
Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’