चुनाव जीतने के बाद भी हनुमान बेनीवाल भाजपा से नाराज, वसुंधरा पर लगाया गंभीर आरोप

Hanumaan Beniwal
Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (08:37 IST)
जयपुर। राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया।
 
खींवसर विधानसभा सीट पर रालोपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में इस सीट पर हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र मिर्धा को कम अंतर से हराया था।
 
सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर वसुंधरा राजे और खान पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को मदद करने का आरोप लगाया और भाजपा नेतृत्व से दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस उम्मीदवार की मदद की थी। नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रालोपा के साथ गठबंधन था।
 
बेनीवाल ने ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी टैग किया है।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Weather Update: राजस्थान और हिमाचल में मूसलधार बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार

त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी, इन बातों से जीता भारतीय समुदाय का दिल

ट्रंप की बड़ी जीत, दोनों सदनों में पास हुआ टैक्स बिल, अब क्या होगा मस्क का अगला कदम?

क्या बिहार में बदलाव की आहट हैं प्रशांत किशोर

अगला लेख