Publish Date: Fri, 14 Dec 2018 (23:45 IST)
Updated Date: Sat, 15 Dec 2018 (00:19 IST)
गुरुग्राम। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 8 महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 45 में गुरुवार रात छापेमारी की गई।
गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने कहा कि मेट्रो पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी पूनम हुड्डा के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं में से 5 भारतीय और बाकी उज्बेकिस्तान तथा बांग्लादेश से हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 14 Dec 2018 (23:45 IST)
Updated Date: Sat, 15 Dec 2018 (00:19 IST)