Hanuman Chalisa

गुरुग्राम की महिला का अपहरण का दावा मनगढ़ंत : पुलिस

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (15:06 IST)
गुरुग्राम। पुलिस ने एक महिला के उस दावे को नकार दिया है जिसमें उसने कहा था कि रिश्तेदारों के साथ झगड़े के बाद उसे हथियार लिए हुए एक व्यक्ति ने एक एसयूवी में अगवा कर लिया था। 
 
शशि नाम की महिला ने दावा किया था कि रिश्तेदारों के साथ हाथापाई के बाद शनिवार को हथियार लिए हुए एक व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर) राजीव यादव ने बताया कि महिला और उसके पिता ने अपहरण के आरोप लगाकर मीडिया के सामने मामले को गलत तरीके से पेश किया जबकि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ हाथापाई करने का मामला दर्ज कराया है।
 
उन्होंने कहा कि हमें शशि नामक महिला की ओर से शिकायत मिली कि उसके 5 रिश्तेदारों ने बसाई चौक के पास उसके पास मारपीट की है। जांच के दौरान हमने उसके 5 रिश्तेदारों में से बाबू और महेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। 
 
उन्होंने बताया कि बाबू और महेन्द्र अपने 3 अन्य रिश्तेदारों के साथ अपनी लापता बेटी की तलाश में शशि के घर पर आए थे। लड़की मई में अमरोहा से लापता हुई है और उन्होंने उत्तरप्रदेश पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह था कि लड़की को अगवा करने में शशि का हाथ हैं और इसी के चलते वह गुरुवार रात उनके घर पर आए थे तथा इसी बात पर उनके, शशि तथा उसके पति के बीच विवाद हो गया जिसमें उसे हल्की चोटें आईं हैं। उसके रिश्तेदार इसके बाद अमरोहा के लिए रवाना हो गए।
 
बाद में मोटरसाइकल सवार बॉबी कटारिया ने कथित रूप से अपना ही एक 'लाइव वीडियो' बनाया जिसमें वह एक एसयूवी का पीछा करते हुए दिख रहा है और उसने दावा किया कि उसमें एक व्यक्ति ने शशि को अगवा कर लिया है। इसके बाद उसने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि हम कटारिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। और अगर उसे पुलिस को गुमराह करने का भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी

CM योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए आकलन और मुआवजे के निर्देश

अगला लेख