गुजरात को मिला 4 सालों में 2.39 लाख करोड़ रुपए का एफडीआई

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (14:36 IST)
Gujarat received FDI worth Rs 2.39 lakh crore in 4 years : गुजरात को अक्टूबर 2019 से मार्च 2023 के बीच 2.39 लाख करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) हासिल हुआ। वह एफडीआई आकर्षित करने वाले शीर्ष भारतीय राज्यों में से एक है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
 
विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में गुजरात में एफडीआई में लगातार वृद्धि हुई है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) ने इसे हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी के बीच राज्य की राजधानी गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि गुजरात देश के शीर्ष निवेश स्थलों में से एक है। उसे अक्टूबर 2019 से मार्च 2023 तक 2.39 लाख करोड़ रुपए (31 अरब डॉलर) का एफडीआई प्राप्त हुआ। वीजीजीएस की वेबसाइट के अनुसार राज्य में 2022-23 में सालाना आधार पर एफडीआई में करीब 84 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक है।
 
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 2021 में लागू किए गए कुल औद्योगिक उद्यमी ज्ञापन या आईईएम (1.04 लाख करोड़ रुपए) में गुजरात का योगदान 30 प्रतिशत रहा। यह सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक था। अधिकारियों ने बताया कि अपने 'उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, संपर्क और योग्य कार्यबल' के साथ राज्य सरकार 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (व्यापार करने में सुगमता) पहल के तहत गुजरात में कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के प्रयास कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि इसमें निवेशक सुविधा मंच की स्थापना, स्वीकृतियां तथा लाइसेंस ऑनलाइन जारी करना, डिजिटलीकृत भूमि बैंक तथा स्व-प्रमाणन शामिल है। राज्य, वृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रगति तथा समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के पहले संस्करणों में कोई भागीदार देश नहीं थे। 2019 से व्यापक निवेशक बैठक में 15 भागीदार देश शामिल हुए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

शिरडी साईबाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

UP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, CM योगी ने दिए निर्देश, जानिए किन्‍हें मिलेगा लाभ...

अगला लेख