Hanuman Chalisa

मंदिर से 45 लाख रुपए मूल्य के गहने व नकदी चोरी, 6 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (19:40 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में एक मंदिर से करीब 45 लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक दंपति समेत 6 लोगों को चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
 
 
शहर के जांबली नाका इलाके में स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात आरोपी पिछले दरवाजे को तोड़कर दाखिल हुए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) सत्यनारायण ने यहां बताया कि आरोपी वहां एक अलमारी में रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
 
इस घटना का पता रविवार को तब चला, जब मंदिर प्रबंधन ने परिसर का दरवाजा खोला और कीमती सामान वहां नहीं मिले। नारायण ने कहा कि आरोपियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट दिया था। पुलिस ने हालांकि मंदिर के बाहर के इलाके में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और उसके आधार पर मुख्य आरोपी संतोष कांबले (26) को यहां दिवा इलाके से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने बाद में कांबले की पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो लूट की रकम के साथ शहर से फरार होने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 44.76 लाख रुपए मूल्य के गहने और नकदी बरामद करने के साथ ही एक कार और ऑटोरिक्शा भी जब्त किया है जिसमें आरोपी फरार होने की फिराक में थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

अगला लेख