Hanuman Chalisa

बिना इंजन के 30 किलोमीटर दौड़े मालगाड़ी के डिब्बे, बड़ा हादसा टला

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2017 (08:05 IST)
टनकपुर। उत्तराखंड में रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब टनकपुर रेलवे स्टेशन से खटीमा तक मालगाड़ी के आठ डिब्बे बिना इंजन के 30 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़े। 
 
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि टनकपुर से उत्तर प्रदेश के मझौला के बीच 50 किमी तक गत वर्ष से अमान परिवर्तन हेतु निर्माण कार्य चल रहा है।
 
सिंह ने बताया कि छोटी लाइन से बड़ी लाइन के लिए अमान परिवर्तन के निर्माण के कारण आजकल टनकपुर, चकरपुर, बनबसा तथा खटीमा रेलवे स्टेशन बंद हैं।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी के आठ डिब्बे इंजन के बगैर पटरियों पर अत्यधिक गति से दौड़ रहे थे। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के कारण आजकल टनकपुर से खटीमा तक पड़ने वाले कई रेलवे फाटक खुले हुए थे तथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी।
 
गौरतलब है कि टनकपुर पर्वतीय क्षेत्र का हिस्सा होने के कारण खटीमा से कुछ ऊंचाई पर है जिसके कारण माल गाड़ी के डिब्बे  50 से 60 किमी की गति से दौड़ रहे थे। खटीमा में पटरी नहीं होने तथा लोहे के स्लीपर और अन्य काफी सामान रखे होने के कारण डिब्बे उनसे टकरा कर रूक गए। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, दोनों फिल्मों ने मिलकर पार किए ₹3000 करोड़, jio studios की बड़ी वैश्विक सफलता

छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में बड़ा हादसा, बायलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल

लोकसभा सीटें 815 या 850? जानकारों ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

अगला लेख