त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3 फीसदी का इजाफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (22:48 IST)
Tripura government employees News : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए इस साल अप्रैल से महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। डीए में इस 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ त्रिपुरा सरकार के कर्मचारियों को 33 प्रतिशत डीए मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते के अंतर को कम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह काम धीरे-धीरे किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, मैं एक अप्रैल, 2025 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए तीन प्रतिशत डीए जारी करने की घोषणा करता हूं। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 30 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगा। इसके लिए सरकार को सालाना 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना होगा।
ALSO READ: बांग्लादेश पर त्रिपुरा के 200 करोड़ बकाया, क्या रुकेगी बिजली आपूर्ति
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते के अंतर को कम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह काम धीरे-धीरे किया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को मिलेगी उसके हर गुनाह की सजा, बनी 5 वकीलों की टीम, जनरल तुषार मेहता अध्यक्ष

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

अगला लेख