Publish Date: Mon, 14 Aug 2017 (10:42 IST)Updated Date: Mon, 14 Aug 2017 (10:45 IST)
पणजी। उत्तरी गोवा में अंजुना वागाटोर बीच के समीप शनिवार को 2 पर्यटकों के शव पाए गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त केरल के नदीम अब्दुल्ला और तमिलनाडु के प्रवीण एस. के रूप में की गई है। शवों को गोवा आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है तथा रविवार को इनका पोस्टमॉर्टम किया गया।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)