Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Goa Politics : कांग्रेस का अपने ही नेता प्रतिपक्ष पर पार्टी तोड़ने का आरोप, माइकल लोबो को पद से हटाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Goa Politics : कांग्रेस का अपने ही नेता प्रतिपक्ष पर पार्टी तोड़ने का आरोप, माइकल लोबो को पद से हटाया
, रविवार, 10 जुलाई 2022 (22:07 IST)
पणजी। महाराष्ट्र के बाद गोवा कांग्रेस में भी बगावत हो गई है और वहां कांग्रेस के दो तिहाई से ज्यादा विधायक पल बदलकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गोआ कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमारे कुछ नेता पार्टी तोड़ने में लगे हुए हैं और अपने साथ कुछ और विधायकों को दलबदल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गोआ इकाई के नेता माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे थे।
 
 इसके बाद कांग्रेस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया और दिगंबर कामत को भी पार्टी से निकाल दिया गया।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 6 से 10 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि उनके साथ अभी 5 विधायक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समंदर में भारत की शक्ति बनेगा आईएनएस विक्रांत, स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का चौथा ट्रायल पूरा