biodatamaker
✕

जीएफपी नेता सरदेसाई बोले, चर्चा बिना बजट पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (14:33 IST)
पणजी। 'गोवा फॉरवर्ड पार्टी' (जीएफपी) ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में चर्चा के बिना बजट पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखाधड़ी होगा। राज्य सरकार ने कहा था कि 27 जुलाई को 1 दिन के विधानसभा सत्र में बजट पारित किया जाएगा।
ALSO READ: Covid 19 : गोवा में एक ही दिन का होगा विधानसभा का मानसून सत्र
जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटनेकर को गुरुवार को लिखे एक पत्र में कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) के 1 दिन का सत्र बुला बजट पारित करने के कदम की आलोचना की। सरदेसाई ने पत्र में कहा कि मुझे मुख्यमंत्री और सरकार का बिना किसी चर्चा और निर्वाचित सदस्यों के विचार जाने बिना महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने का रवैया समझ नहीं आता। खासकर जब ये गोवा के भविष्य से जुड़ा है।
 
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार कोविड-19, वित्तीय स्थिति आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों के सवाल करने के अधिकार को छीन रही है। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा किए बिना उसे पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखा होगा जबकि इसे सदन में पेश किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख