suvichar

अस्पताल से फाइलों को निपटा रहे हैं गोवा के सीएम पर्रिकर

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (23:26 IST)
पणजी। गोवा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने से राज्य का प्रशासनिक काम प्रभावित नहीं हो रहा है क्योंकि वह नई दिल्ली स्थित एम्स से आधिकारिक फाइलों को निपटा रहे हैं।
 
अग्नाश्य से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पर्रिकर नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज करा रहे हैं।
 
गोवा के लोक निर्माण मंत्री सुदीन धवलीकर ने कहा, 'मुख्यमंत्री अस्पताल से सभी फाइलों को निपटा रहे हैं। जो भी फाइलें भेजी जा रही हैं, वह उन्हें दो-तीन दिन में निपटा दे रहे हैं। कोई भी फाइल लंबित नहीं है।'
 
उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से यह बात कही। इस कार्यक्रम में पुर्तगाल सरकार के साथ जलापूर्ति और स्वच्छता को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी मंत्री अपना प्रभार संभालने में सक्षम हैं। हम राज्य के सभी मामलों को संभाल रहे हैं। प्रशासनिक कार्य की निगरानी मुख्य सचिव द्वारा की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

अगला लेख