बीमार मनोहर पर्रिकर चार महीनों में पहली बार पहुंचे दफ्तर

Webdunia
मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (14:43 IST)
पणजी। बीमारी चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पिछले चार महीनों में पहली बार मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर यहां सचिवालय पहुंचे। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण लंबे समय से कार्यालय नहीं आ पा रहे थे।

उन्होंने पिछले साल अमेरिका और मुंबई के निजी अस्पतालों में उपचार कराया था। इससे पहले वह उपचार के लिए मुंबई जाने से पूर्व अगस्त 2018 को कार्यालय आए थे।
 
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सकीय उपकरण के साथ सुबह करीब पौने 11 बजे सचिवालय के मुख्य द्वार पर अपनी कार से उतरे और लोगों को देखकर मुस्कुराए। इसके बाद वह भीतर गए। परिसर के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्रिकर के आगमन पर उनके स्वागत में नारे लगाए।
 
विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत, मंत्रियों मौविन गोडिन्हो, मिलिंद नाइक, नीलेश कैबरल और पूर्व विधायक किरण कंडोलकर समेत भाजपा के विधायकों ने उनका स्वागत किया।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने मौजूदा रिक्तियों और पदोन्नति एवं स्थानांतरण जैसे अन्य मामलों की समीक्षा के लिए कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि पर्रिकर ने अपने कार्यालय के कर्मियों से भी मुलाकात की।
 
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से अक्टूबर में लौटने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार पिछले महीने सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। उन्होंने उस समय पणजी के पास मंडोवी और जुआरी नदियों पर नए पुल संबंधी कार्य का निरीक्षण किया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More