Bengal : लड़की की दुष्‍कर्म के बाद हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ली आरोपी की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (20:10 IST)
West Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। लड़की का शव एक तालाब में मिला जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर बेरहमी से उसकी पिटाई की। 
ALSO READ: नोएडा में 2 नाबालिग बहनों से 2 युवकों ने 6 महीने तक किया दुष्‍कर्म
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फालाकाटा इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव एक तालाब में मिला जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर बेरहमी से उसकी पिटाई की क्यों‍कि स्थानीय लोगों का मानना है कि वह इस घटना के आरोपियों में से एक था।
ALSO READ: शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 30-40 साल के बीच है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
ALSO READ: Maharashtra : दुष्‍कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने तथा आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

अगला लेख
More