Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 16 June 2025
webdunia

शर्मनाक! स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रही बच्ची से रेप

Advertiesment
हमें फॉलो करें chandigarh
चंडीगढ़ , बुधवार, 16 अगस्त 2017 (08:09 IST)
चंडीगढ़। एक शर्मनाक घटनाक्रम में अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शरीक होने जा रही 12 साल की एक बच्ची को एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया और यहां एक पार्क में उससे बलात्कार किया।
 
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईश सिंघल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे 12 साल की यह लड़की शहर के बीचों बीच स्थित चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क से गुजर रही थी। तभी करीब 40 साल की उम्र के एक व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पार्क में स्थित घटना स्थल पर झाड़ियां हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि लड़की एक सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसे सेक्टर 16 स्थित एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मेडिकल जांच की गई।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। हम कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। एक मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया।
 
गौरतलब है कि महज एक हफ्ते पहले ही एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की 29 साल की बेटी का यहां हरियाणा भाजपा प्रमुख के बेटे और उसके दोस्तों ने पीछा किया था। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर हमला