Hanuman Chalisa

तीन दोस्तों ने एक दोस्त को पेट्रोल डाल कर जलाया, मोबाइल को लेकर झगड़ा

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (21:31 IST)
गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में 3 दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
 
 
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन चौकी क्षेत्र निवासी शिवम और उसके 3 दोस्तों के बीच शुक्रवार को मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह तीनों दोस्तों ने शिवम को बुलाया और मोटरसाइकल से पेट्रोल निकालकर उस पर डालकर आग लगा दी। परिजन ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि पीड़ित के परिजन की तरफ से उसके 3 दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं पीड़ित के परिजन का कहना है कि शुक्रवार शाम झगड़े के बाद इसकी सूचना संबंधित चौकी को दी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर गंभीरता से लिया होता तो उनके लड़के के साथ यह घटना नहीं हुई होती। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

अगला लेख