Hanuman Chalisa

गौमूत्र बिक रहा है 100 रुपए लीटर

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (12:45 IST)
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में मवेशियों की अन्ना प्रथा (छुट्‍टा पशु) समाप्त करने के लिए स्थापित गौ-आश्रय स्थलों में एकत्र गौमूत्र की बिक्री कर उसके आय के साधन बढ़ाने शुरू कर दिए गए हैं।
 
बुंदेलखंड में किसानों की सबसे बड़ी अन्ना पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए गौ-आश्रय स्थलों की स्थापना कर अन्ना पशुओं को लाकर सुरक्षित करने का प्रबंध किए गए हैं।
 
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुरसिंह ने बुधवार को यहां बताया कि तिंदवारी विकासखंड के साड़ी गांव में स्थापित गौ-आश्रय स्थल में 40 लीटर गौ-मूत्र एकत्र किया गया था, जिसे हमीरपुर के मौदहा कस्बा स्थित एक कंपनी को चार हजार रुपए में बेचकर रकम आश्रय स्थल को रखरखाव में व्यय करने के लिए दे दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि 10 किलो गौ-मूत्र में एक किलो नीम, एक किलो मदार और एक किलो धतूरा मिलाकर कीटनाशक दवाएं बनाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ-मूत्र से तैयार कीटनाशक दवाओं को किसान अपने खेतों में उपयोग कर सकते हैं और अधिक तैयार होने पर इसे 125 रुपए प्रति लीटर बेचकर अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

अगला लेख