गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान...

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (10:40 IST)
उज्जैन (मध्यप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया कि मैं फिलहाल बता रहा हूं कि हमने दुबे को गिरफ्तार किया है। वह हमारी हिरासत में है।
ALSO READ: Live Updates : 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार, कानपुर में की थी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या
जब मिश्रा से सवाल किया गया कि क्या महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी हुई? तो उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर-अंदर को बीच में न लाएं, पर उज्जैन में गिरफ्तारी हुई है। पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी या पुलिस ने सीधे उसे गिरफ्तार किया, के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि इंटेलीजेंस की बात भी बताएंगे। पहले हमें इसके मर्म तक आने दो। बाकी चीजें बाद में बताएंगे, पहले पता करने दो।
 
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह प्रारंभ से ही क्रूरता की हदें पार करता रहा है और उसने जो कृत्य किया वह बहुत निंदनीय था, बहुत चिंतनीय था। मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिश्रा ने बताया कि वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मध्यप्रदेश पुलिस को अलर्ट रखा था और इस मामले में पूरी निगाह रखी जा रही थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

अगला लेख
More