मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा, जानिए पुलिस एनकाउंटर की कहानी

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (09:32 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी प्रभात मिश्रा की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली लगने से मौत हो गई।
 
यूपी एसटीएफ उसे रिमांड पर कानपुर ला रही थी। पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी खराब हो गई। इस बीच प्रभात ने यूपी एसटीएफ के एक दरोगा की पिस्टल छिनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।
 
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रभात ऊर्फ कार्तिकेय ने ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद से कानपुर लाये जाने के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।
 
उन्होंने बताया कि कार्तिकेय ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर एसटीएफ कर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए।
 
कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार्तिकेय घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्टर, 2 तमंचे और 44 कारतूस बरामद किए थे। उस पर भी बिकरू कांड में पुलिस पर गोलियां चलाने का आरोप है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More