गैंगस्टर रवि पुजारी को बेंगलुरु से मुंबई लाए, अदालत ने 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (19:01 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी को मंगलवार को बेंगलुरु से यहां लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया जिसने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में 9 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। कई वर्षों तक फरार रहे पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बेंगलुरु की एक जेल में रखा गया था।
ALSO READ: Toolkit Case: टूलकिट मामले में दिशा रवि को कोर्ट से मिली जमानत
कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्टूबर 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके के एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी जिसके बाद पुलिस की एक टीम शनिवार को उसे लाने के लिए बेंगलुरु रवाना हुई थी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी को मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से बेंगलुरु से मुंबई लाया गया। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के वसूलीरोधी प्रकोष्ठ ने उसे यहां की एक विशेष मकोका अदालत में विशेष किया। विशेष न्यायाधीश डीई कोथालिकर ने पुजारी को 9 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ALSO READ: कांग्रेस में निकाय चुनाव के लिए टिकट को लेकर सौदेबाजी शुरू!
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुजारी के 7 सहयोगी पहले से ही जेल में हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखने वाला पुजारी विदेश से वसूली करने का गिरोह चलाता था और कारोबारियों तथा फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाता था।
 
अदालत के आदेश के बाद बात करते हुए मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा कि पुजारी के खिलाफ शहर के विभिन्न इलाकों में 49 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और वसूली के आरोपों वाले मामले भी शामिल हैं तथा अन्य मामलों के सिलसिले में भी उसे हिरातस में लेने की कोशिशें की जा रही हैं। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी और उसके सहयोगियों तथा समर्थकों के बारे में साक्ष्य एवं सूचना एकत्र करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

अगला लेख
More