किशन रेड्डी को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी, BJP को तेलंगाना की सत्ता में लाना होगी बड़ी चुनौती

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2023 (17:54 IST)
Telangana Politics : तेलंगाना में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाना नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। लंबे समय से तेलंगाना में पांव पसारने के प्रयासों में जुटी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर भरोसा जताया है और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
रेड्डी को भाजपा को तेलंगाना की सत्ता में लाने के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि किशन रेड्डी के लिए तत्काल कार्य राज्य पार्टी इकाई में सुचारु कामकाज सुनिश्चित करना है।
 
भाजपा में आंतरिक खींचतान और घटनाक्रम को लेकर मीडिया की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को संजय कुमार के स्थान पर रेड्डी को राज्य पार्टी प्रमुख नियुक्त किया था। रेड्डी ने राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
तेलंगाना में भाजपा ने एक और अहम नियुक्ति की है। विधायक एटेला राजेंद्र को राज्य में चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि किशन रेड्डी को अब भाजपा के सामंजस्यपूर्ण कामकाज को सुनिश्चित करने और इसे आगे की बड़ी चुनावी लड़ाई के लिए तैयार करने की चुनौती का सामना करना होगा।
 
तेलंगाना में भाजपा के प्रवक्ता के. कृष्ण सागर राव ने कहा कि राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में किशन रेड्डी की नियुक्ति से अन्य दलों से आए विभिन्न नेताओं के बीच टकराव का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बुधवार को कहा, वह (किशन रेड्डी) एक अनुभवी नेता हैं। वह मुद्दों को हल कर सकते हैं। उनके पास वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर मुद्दों को सुलझाने के लिए शिष्टता, सामर्थ्य और धैर्य है।
 
विधानसभा चुनावों के लिए राज्य भाजपा को उत्साहित करने और सत्तारूढ़ बीआरएस तथा कांग्रेस से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने के बारे में पूछे जाने पर कृष्ण सागर राव ने बताया कि चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति से भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा को लगातार बढ़त मिलती दिख रही है।
 
उन्होंने दावा किया, भाजपा के लिए जनता का समर्थन बरकरार है और लोग परिवार द्वारा संचालित सरकार के खिलाफ इसके विकास वाले एजेंडे को देखते हुए अभी भी भाजपा को (सत्तारूढ़ बीआरएस के) विकल्प के रूप में देखते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More