Hanuman Chalisa

55 लाख लोगों को मिलेंगे मुफ्त मोबाइल फोन

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (14:20 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्षों में 55 लाख 60 हजार लोगों को मुफ्त में मोबाइल फोन वितरित करेगी। लगभग 1230 करोड़ रुपए की इस योजना को रमन सरकार की चुनावी वर्ष की ओर बढ़ रहे राज्य में लोगों से सीधे जुड़ने की एक अहम कवायद माना जा रहा है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस योजना को सही ढंग से क्रियान्वित किए जाने के प्रति स्वयं काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा है कि योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
 
राज्य में लोगों को छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत वितरित किए जाएंगे। सिंह के निर्देश पर इस योजना के प्रभावी  क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।
 
सूत्रों ने बताया कि राज्य में ढाई साल के भीतर 55 लाख 60 हजार लोगों को मुफ्त मोबाइल फोन देने के लिए एक हजार 230 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें से 50 लाख 80 हजार हितग्राहियों को चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 और अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 में मोबाइल फोन बांटने का लक्ष्य है। इनमें 40 हजार 10 हजार ग्रामीण हितग्राही और पांच लाख 60 हजार शहरी गरीबों सहित तकनीकी और गैर तकनीकी कॉलेजों के पांच लाख 10 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
    
प्रथम चरण में इस पर 1128 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। शेष चार लाख 80 हजार परिवारों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में मोबाइल फोन दिए जाएंगे, जिस पर अनुमानित 102 करोड़ रुपए की लागत आएगी। राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

अगला लेख