राम मंदिर निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी दान रसीदों को लेकर 3 लोगों पर मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (19:23 IST)
बुलंदशहर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने के बहाने फर्जी रसीद बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक छापाखाने के मालिक सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किताबों की बाइंडिंग करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रैकेट का पता चला। उस व्यक्ति को बाइंडिंग के लिए राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए बनाई गईं फर्जी रसीदों के कई बंडल मिले थे।

व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और दो खुर्जा निवासियों दीपक ठाकुर और उसके रिश्तेदार राहुल को गिरफ्तार किया गया, जिसने छपाई का आदेश दिया था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को छापाखाने के मालिक इखलाक खान की भी तलाश है, जो इस समय फरार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More