भारी बारिश की वजह से पंडाल ध्वस्त, चार श्रद्धालुओं की मौत

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (11:55 IST)
अमरावती। कडप्पा जिले के ओन्टीमिट्टा में एक प्राचीन राम मंदिर में लगाए गए पंडाल भारी बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण गिर गए जिससे चार श्रद्धालु मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रामनवमी के मौके पर भगवान राम के विवाह समारोह कार्यक्रम के लिए बीती रात यहां आने वाले थे। नायडू भगवान के लिए सिल्क के कपड़े लेकर आने वाले थे। उनके आगमन से करीब 20 मिनट पहले ही पंडाल गिरे। हादसे के बाद यहां अफरातफरी मच गई।
 
ओन्टीमिट्टा में शाम करीब 6 बज कर 40 मिनट पर तेज बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं। बहरहाल, मुख्य कार्यक्रम यथावत हुआ क्योंकि ज्यादातर पंडाल बारिश प्रूफ थे और जेनरेटरों की भी व्यवस्था थी।
 
मुख्यमंत्री बारिश की वजह से, तय समय से करीब डेढ़ घंटा देर से आए और पूजा अर्चना की। बारिश की वजह से वे पंडाल भीग गए थे जो श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए थे। तूफानी हवाओं में कुछ पंडालों की टिन की छतें उड़ गईं।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर कडप्पा से बताया कि टिन की छत गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से और एक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More