शिवसेना (UBT) के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या, मुंबई में पटरी पर मिला शव

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (22:43 IST)
Mumbai News : शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व पार्षद सुधीर सयाजी मोरे ने मुंबई में घाटकोपर स्टेशन के पास चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मोरे का शव शुक्रवार तड़के उपनगरीय मुंबई के घाटकोपर स्टेशन के पास पटरी पर पाया गया। मोरे के आत्महत्या करने के पीछे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता सुधीर सयाजी मोरे (62) का शव शुक्रवार तड़के उपनगरीय मुंबई के घाटकोपर स्टेशन के पास पटरी पर पाया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरे के आत्महत्या करने के पीछे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। मुंबई के पूर्व पार्षद मोरे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए रत्नागिरी जिला संचार प्रमुख थे और वह उपनगरीय विक्रोली के पार्कसाइट क्षेत्र में रहते थे।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरे को गुरुवार रात करीब 11.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली तेज उपनगरीय ट्रेन के सामने कूदते देखा गया। उन्होंने बताया कि कुर्ला रेलवे पुलिस थाने के अधिकारियों ने उस ट्रेन के मोटरमैन का बयान दर्ज किया है, जिसके सामने मोरे ने कूदकर आत्महत्या की थी।
 
पोस्टमॉर्टम के बाद मोरे का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला है और पुलिस ने इसके पीछे के कारण की जांच शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख