Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिरासत में लिए गए देवेंद्र फडणवीस, नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाल रहे थे मोर्चा

हमें फॉलो करें हिरासत में लिए गए देवेंद्र फडणवीस, नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाल रहे थे मोर्चा
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (17:53 IST)
मुंबई। आजाद मैदान से मेट्रो सर्कल तक बुधवार को भाजपा ने विराट मोर्चा निकाला। भाजपा महाविकास सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है।
 
सैकड़ों की संख्या में तैनात मुंबई पुलिस ने मेट्रो सिनेमा के पास मोर्चा को रोककर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से शांत रहने को कहा, लेकिन बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विधानभवन तक जाने के लिए अड़े हुए थे। 
मुंबई पुलिस ने मोर्चा का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र फडणवीस सहित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, विधान परिषद में विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर, आशीष शेलार और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी को 30 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत