Publish Date: Fri, 15 Dec 2017 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 15 Dec 2017 (10:46 IST)
नई दिल्ली। शहर में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड रही और कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह कोहरा छाया रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 94 प्रतिशत रही।
अधिकारी ने बताया कि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 15 Dec 2017 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 15 Dec 2017 (10:46 IST)