Hanuman Chalisa

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, इंफाल में 2 समूहों के बीच हुई गोलीबारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (23:38 IST)
Manipur Violence News : मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक गांव में बृहस्पतिवार को 2 समूहों के बीच गोलीबारी हुई। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब दिल्ली में मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए हुई बातचीत को 48 घंटे भी नहीं हुए हैं।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब दिल्ली में मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए हुई बातचीत को 48 घंटे भी नहीं हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से निचले इलाके कोत्रुक गांव पर हमला किया, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की।
ALSO READ: Manipur Violence: मणिपुर में आगजनी में शामिल 3 लोग गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
गोलीबारी के बाद स्थिति को नियंत्रित करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया। हालांकि घटना में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा। कोत्रुक गांव को पिछले महीने ड्रोन बम हमले सहित कई बार गोलीबारी का सामना करना पड़ा।
ALSO READ: मणिपुर में फिर हिंसा, उखरुल में भीड़ ने पुलिस थाने से लूटे हथियार
मणिपुर में करीब 17 महीने पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के प्रयास के तहत पहली बार मेइती, कुकी और नगा समुदायों के 20 विधायकों ने यहां मंगलवार को बैठक की। गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा और नगा समुदाय के तीन विधायक भी मौजूद थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

अगला लेख