Hanuman Chalisa
✕

नहीं बुझी सरिस्का के जंगलों में लगी भीषण आग, वन्य जीवों का गांवों की ओर पलायन

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (14:42 IST)
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का अभ्यारण क्षेत्र में लगी भीषण आग के बाद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सायरन बजा कर लोगों को सावधान किया गया है। भीषण आग लगने के कारण जंगल में रहने वाले वन्यजीव जिसमें प्रमुख रुप से सूअर सियार लकड़बग्घा के अलावा अन्य खूंखार जानवर अपना जीवन बचाने के लिए गांव की ओर पलायन करने लगे हैं।
 
उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा अनुराग हरित ने बताया सरिस्का अभ्यारण वन क्षेत्र के डाबली, सुकोला, रोटक्याला, बालेटा, पृथ्वीपुरा की सीमा तक आग का प्रकोप बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा के लिए मालाखेड़ा थाना पुलिस वन्यजीवों से बचाव करने तथा परिवार को सुरक्षित रखने की अपील कर रही है। 
Koo App
खूंखार वन्यजीवों से आमजन को कोई हानि नहीं हो। इसके लिए मालाखेड़ा पुलिस और प्रशासन की ओर से जागरूकता की रणभेरी बजाई है। पुलिस की ओर से अपने वाहन में माइक लगा कर बालेटा, पृथ्वीपुरा, रेबारी, बाबा नाहर शक्ति धाम सहित आसपास के गांवों में चेतावनी दी जा रही है।
 
अपने घर पर रहे रात्रि को बाहर नहीं निकले तथा कोई भी खूंखार वन्यजीव गांव में आता है तो तुरंत मालाखेड़ा पुलिस प्रशासन या अलवर कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

अगला लेख