sundarkand
✕

मगध एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग

Webdunia
मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (07:56 IST)
पटना। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के ट्विनिंगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को मगध एक्सप्रेस ट्रेन (12402) के इंजन में सोमवार को अचानक आग लग गई।
 
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्विनिंगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे मगध एक्सप्रेस ट्रेन (12402) के इंजन में अचानक आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि मुगलसराय-पटना रेल खंड पर पटना जिला मुख्यालय से 88 किलोमीटर दूरी पर हुए इस हादसे के बाद रेल इंजन में लगी आग को बुझा लिया गया और उक्त इंजन को ट्रेन से अलग कर ट्विनिंगंज से रिलिफ इंजन उपलब्ध करा दिया गया।
 
राजेश ने बताया कि इस रेल मार्ग देर शाम 7.12 बजे से डाउन रेल लाईन पर ट्रेनों परिचालन बहाल हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे तत्काल पता नहीं चल पाया है। हादसे की जांच के लिए दानापुर रेल मंडल के शाखा अधिकारी के स्तर पर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख