Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अस्पताल में लगी आग, बाल-बाल बचे 400 लोग

Advertiesment
fire in hospital
हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल शहर में एक निजी अस्पताल में सोमवार देर शाम आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यहां 190 मरीजों सहित 400 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की चार मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर में हुए विस्फोट के बाद इमारत के एक हिस्से में आंशिक रूप से आग लग गई। हालांकि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।
 
उप मुख्यमंत्री कदियम श्रीहरि ने इस अस्पताल का निरीक्षण किया और बचाव अभियान का जायजा लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

85 फीसदी भारतीयों को मोदी सरकार पर विश्वास, जानिए क्या कहता है यह सर्वे...