Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में होटल में आग लगने से 2 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में होटल में आग लगने से 2 लोगों की मौत
, रविवार, 15 अगस्त 2021 (10:01 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला होटल में आग लगने की सूचना सुबह सात बज कर 40मिनट पर मिली, जिसके बाद अग्निशमन की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अभी जारी है, घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि यह होटल द्वारका दक्षिण पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Independence Day : PM मोदी ने किया ऐलान, देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खुले