निशाने पर था रक्षा वैज्ञानिक, हनी ट्रैप में फंसाने का था प्लान, दर्ज हुई FIR

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (15:32 IST)
नोएडा। रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर 10 लाख रुपए मांगने के आरोप में पकड़ी गई एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से दो पैन कार्ड बनवाने का मामला दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की रात रक्षा वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को सुनीता गुर्जर, राकेश, दीपक, सौरव, आदित्य आदि ने सेक्टर 41 स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाकर ‘हनी ट्रैप’ में फंसा लिया तथा उनका अपहरण कर लिया। ये लोग उनकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपए मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में सुनीता, राकेश, दीपक तथा सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि सुनीता गुर्जर के पास से सुनीता तथा बबली नाम से दो पैन कार्ड मिले जिनपर एक ही महिला की तस्वीर लगी थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनीता ने धोखाधड़ी की और आयकर विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए दो पैन कार्ड बनवाए। इस मामले में थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया है। आरोपी महिला अभी जेल में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

अगला लेख
More