Hanuman Chalisa

पंडितों के बगैर कश्मीर है अधूरा : फारुक अब्दुल्ला

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (10:36 IST)
श्रीनगर। विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि पंडितों के बगैर कश्मीर अधूरा है और उनकी पार्टी चाहती है कि वे लौटें। हालांकि वे घाटी में उनके लिए पृथक होमलैंड बनाने के विचार के विरुद्ध हैं।
 
15 साल के अंतराल के बाद यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिक्रेट स्टेडियम में नेकां के प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित राज्य का हिस्सा हैं तथा उनकी पार्टी घाटी में उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करेगी।
 
उन्होंने कहा कि मैं आपको बताऊं कि उन्हें कश्मीर लौटना है। जब तक वे नहीं लौटते हैं, तब तक कश्मीर अधूरा है। वे इस राज्य का हिस्सा हैं और हम उन्हें वापस लाएंगे। मैं (पंडितों के लिए) यह पृथक होमलैंड स्वीकार नहीं करूंगा। उन्हें यहां मुसलमानों के साथ रहना है और मुसलमान उनकी रक्षा करेंगे। इससे पहले पार्टी ने कश्मीरी पंडितों की वापसी समेत विविध मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए।
 
उन्होंने कहा कि हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों का त्रासदपूर्ण बहिर्गमन जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक काला अध्याय है और राज्य के हर जागरूक नागरिक के लिए पीड़ा और दर्द का विषय है। उनकी मर्यादापूर्ण वापसी एवं पुनर्वास अधूरा है तथा इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख