dharma sangrah
✕

सीट विवाद में युवक को भीड़ ने मार डाला, 4 अन्य जख्मी

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (10:22 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में भीड़ ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि उसके 2 भाइयों और 2 दोस्तों को जख्मी कर दिया।

फरीदाबाद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपाधीक्षक मोहिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जुनैद (17) के तौर पर हुई है जबकि उसके भाई हाशिम (21) और साकिर (23) घायल हो गए। साकिर की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह वारदात बीती रात दिल्ली-मथुरा सवारी गाड़ी में बल्लभगढ़ और मथुरा स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि एक सीट को लेकर तीनों भाइयों और करीब 15 से 20 यात्रियों के बीच विवाद हुआ। बातचीत में घायल युवकों ने बताया कि वे फरीदाबाद जिले के एक छोटे से गांव खंडावली के रहने वाले हैं तथा ईद की खरीददारी करके दिल्ली से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद से चढ़े दैनिक यात्रियों ने हमारी टोपी को देख फब्तियां कसीं और सीट से उठने को कहा। हमलावरों ने बार-बार हमसे 'राष्ट्रद्रोही' और 'बीफ खाने वाला' बुलाया। जमीन पर हमारी टोपियां फेंक दी और दाढ़ी पकड़ ली और हमें 'मुल्ला' के रूप में ताना मारा।

इन लड़कों को बल्लभगढ़ उतरना था, क्योंकि इनका गांव खंडावली इस स्टेशन से पास पड़ता है। हाशिम के अऩुसार 15-20 लोगों का एक समूह ओखला में ट्रेन पर चढ़ा और सीट खाली करने के लिए कहा। उनमें से एक ने मेरे भाई जुनैद को धक्का दिया। हमने शुरू में सोचा कि यह अनजाने में हुआ, क्योंकि बोगी में भीड़ थी। लेकिन जब उन्होंने इसे फिर से किया तो मेरे भाई ने उनसे इस तरह का व्यवहार नहीं करने के लिए कहा। आदमी गुस्से में था और जुनैद की सिर से उसकी टोपी फेंक दी। उसने हमें राष्ट्रविरोधी कहना शुरू कर दिया। इसके बाद समूह के अन्य लोग इसमें शामिल हो गए और हम लोगों पर हमला करने लगे।

इस बीच हाशिम ने अपने भाई साकिर को फोन किया और इस प्रकरण को सुनाया। उन्हें बल्लभगढ़ स्टेशन से लेने के लिए कहा। आक्रामक भीड़ ने उन्हें उतरने नहीं दिया और यहां से 10 मिनट की दूरी पर अगले स्टेशन असावटी के बीच लड़कों से बुरी तरह मारपीट की गई। उन पर चाकुओं से हमला किया गया जिसमें जुनैद और उसके 2 साथी बुरी तरह जख्मी हो गए। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख