उन्नाव गैंगरेपः पीड़िता के पिता के खिलाफ दर्ज हुआ था फर्जी केस

Webdunia
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप और पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत की घटना की सीबीआई जांच कर रही है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज की थी। 
 
बताया जाता है कि किसी टिंकू सिंह के नाम से तहरीर की बात है, लेकिन जानकारी यह सामने आई है कि टिंकू सिंह ने कोई शिकायत ही पुलिस को नहीं दी थी। आरोपियों ने टिंकू सिंह के नाम से फर्जी शिकायत कर पुलिस केस दर्ज कराया था। 
 
बताया जा रहा है कि टिंकू सिंह पढ़ा-लिखा नहीं है। उधर घटना के बाद से टिंकू सिंह गायब है। परिवार वाले भी परेशान हैं। शिकायत के बाद पुलिस अब तक टिंकू सिंह का पता नहीं लगा सकी है।
 
विदित हो कि चार अप्रैल को पीड़िता के पिता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया था। मगर पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह पीड़िता के पिता को ही अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल डाल  दिया था। 
 
पुलिस हिरासत में पिटाई से गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। एक प्रमुख न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने पीड़िता के पिता की मौत के मामले में अतुल सिंह सेंगर सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद चौथा केस दर्ज किया है।
 
इसमें विधायक कुलदीप सिंह की कथित तौर पर मदद करने की आरोपी शशि सिंह के बेटे शुभम सिंह पर भी सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इससे पहले 16 अप्रैल को सीबीआई टीम पीड़ित लड़की को लखनऊ कोर्ट में पेश कर चुकी है, जहां बंद कमरे में जज ने धारा 164 के तहत लड़की के बयान दर्ज किए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

J&K Election : चुनाव मैदान में उतरे 908 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी निर्दलीय

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

अगला लेख
More