सोना 280 रुपए चमका, चांदी में जबरदस्त तेजी

Webdunia
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (15:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चमककर 32,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 1,030 रुपए की तेज छलांग लगाकर 41,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बना रहा, हालांकि अमेरिका-चीन विवाद के कारण लंदन का सोना हाजिर 0.95 डॉलर की  तेजी के साथ 1,351.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.6 डॉलर की बढ़त के साथ 1,354.1 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 17.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में वैवाहिक मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 280 रुपए चमककर 32,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 32,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपए पर अपरिवर्तित रही।
 
चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी हाजिर 1,050 रुपए चमककर 41,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 960 रुपए की मजबूती के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की चमक सिक्कों में भी दिखी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1-1 हजार रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 76 और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

Weather Updates: MP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा है मौसम?

क्या दिल्ली विधानसभा होगी भंग? हरियाणा से मिल रहा है संकेत

live : केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट

अगला लेख
More