उप्र का सहकारिता मंत्री बताकर गोवा में 10 दिन से कर रहा था मौज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (12:46 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज पेश करके खुद को उत्तरप्रदेश का मंत्री बताते हुए पिछले 10 दिनों से अधिक समय से एक सरकारी अतिथिघर में रह रहा था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। गोवा अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के साथ उसके 4 सहयोगी भी रह रहे थे।
ALSO READ: सनसनीखेज, फर्जी नक्सली बनकर मांगी 1 करोड़ की फिरौती
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुलिस को आरोपी सुनील सिंह के बारे में बताया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। मंगलवार को गिरफ्तार होने से पहले सिंह 12 दिन तक यहां अतिथिगृह में रुका था। यहां तक कि उसने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा था। आरोपी ने खुद को उत्तरप्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री बताया था और इसलिए उसकी सुरक्षा में गोवा पुलिस को लगाया गया था।
 
इसके बाद जब आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगी तो इस बारे में सावंत ने गोवा पुलिस को जानकारी दी। सावंत ने बताया कि मैंने अपराध शाखा से व्यक्ति को गिरफ्तार करने को कहा था। आरोपी ने खुद को उत्तरप्रदेश का मंत्री बताते हुए फर्जी पत्र और ई-मेल पेश किया था।
 
आरोपी ने गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गावडे से पिछले सप्ताह मुलाकात भी कर ली थी और कई मामलों पर उनके साथ चर्चा भी की थी। इस बारे में गावडे ने कहा कि मुझे यह बताया गया कि वह राज्य में अतिथि है और उत्तरप्रदेश का मंत्री है। मैं ज्यादा समय तक उससे नहीं मिला। वह 10 मिनट तक मेरे साथ था।
 
गावडे ने कहा कि उन्हें व्यक्ति संदिग्ध लगा था और गोवा की अपराध शाखा इस मामले में उत्तरप्रदेश के अपने समकक्षों से सहयोग लेगी। आरोपी इस दौरान राज्य में एक स्कूल में मुख्य अतिथि भी रहा और इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री भी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर कितना निर्भर है भारत?

LIVE: पानी रोकने से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर रातभर फायरिंग, भारत का करारा जवाब

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

अगला लेख
More