Publish Date: Sat, 06 May 2017 (23:05 IST)
Updated Date: Sat, 06 May 2017 (23:31 IST)
उदयपुर। उदयपुर के घंटाघर थाना पुलिस ने शनिवार को एक मकान पर छापा मार कर मिश्रित धातुओं और स्टील से पांच रुपए का नकली सिक्का बनाने का कारखाने का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से पहले बाजार में करीब पांच लाख रुपए कीमत के नकली सिक्के की खेप भेज चुका था।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एक मकान पर छापा मार कर पांच रुपए का नकली सिक्के बनाने का सामान, डाई और तैयार नकली सिक्के जब्त किये। मकान में मौजूद ललित सोनी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पांच लाख रूपये के नकली पांच रूपये के सिक्के टोल पर देने की जानकारी दी है।
पुलिस ने आरोपी के दो ओर सहयोगियों शिव लाल सोनी और सौरभ जैन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)