Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (09:09 IST)
जम्‍मू। कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार की सुबह दो आतंकवादी सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए। दोनों आतंकवादी एक घर में छिपकर सुरक्षाबलों पर फायग कर रहे थे। यहां के डरूसू गांव में मुठभेड़ पिछले कई घंटों से चल रही थी। सोपोर में पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स इस ऑपरेशन में शामिल थे।


गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना के वहां पहुंचते ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने इस दौरान उस घर को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। मुठभेड़ के कारण आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई थी। साथ ही सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान भी चला रहे हैं। बड़ी संख्‍या में सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात किया गया है। यह मुठभेड़ सोपोर जिले के डरूसू गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कई घंटों से घेर रखा था। इस ऑपरेशन में 179 बटालियन सीआरपीएफ, 29 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशल फोर्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों आतंकी स्थानीय थे, एक पुलवामा जिले का है जबकि दूसरा सोपोर का बताया जा रहा है। हालांकि आतंकियों से जुड़ी आधिकारिक कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने अनंतनाग के बराकपोरा स्थित जेएंडके बैंक की शाखा पर धावा बोलकर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड से उसकी राइफल लूटकर फरार हो गए। सेना ने आतंकियों का पीछा करके दो आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू और कश्मीर बैंक की शाखा में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। दोपहर बाद कुछ नकाबपोश लोगों ने बैंक पर हमला कर दिया। इन लोगों ने बैंक में मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर डरा-धमकाकर वहां तैनात सुरक्षागार्ड से उसकी राइफल छीन ली और फरार हो गए बराकपोरा के जंगलों में संदिग्धों को देख सेना ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने जवाब में सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सेना ने भी आतंकियों की गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो आतंकी मारे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख