छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (17:14 IST)
Encounter with Naxalites in Bijapur Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल पर खोजबीन की तो वहां दो महिला और एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलम नेड्रा गांव के करीब बेलम गुट्टा की पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया।
 
उन्होंने बताया कि बलम नेड्रा गांव के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी के नक्सली विनोद कर्मा, राजू पुनेम, विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम समेत लगभग 25 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को शुक्रवार को गश्‍त के लिए रवाना किया गया था।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान बेलम गुट्टा पहाड़ी के करीब थे तब करीब सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल पर खोजबीन की तो वहां दो महिला और एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More