suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Advertiesment
encounter in Anantnag
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बिजबेहरा इलाके के बागेंद्र मोहल्ला में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया था।
 
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलियां चलाईं, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं।
 
मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संपत्ति के लिए अपूर्वा ने की रोहित की हत्या, वैवाहिक जीवन में कलह से थी परेशान