Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिव्यांग डिलीवरी बॉय को सर्विस ऐप की ओर से मिला तोहफा, इंटरनेट पर हुआ मशहूर

हमें फॉलो करें दिव्यांग डिलीवरी बॉय को सर्विस ऐप की ओर से मिला तोहफा, इंटरनेट पर हुआ मशहूर
, रविवार, 2 जून 2019 (17:46 IST)
राजस्थान के ब्यावर का रहने वाला दिव्यांग डिलीवरी रामू सर्विस ऐप की ओर से मिले तोहफे के कारण इंटरनेट पर मशहूर हो चुका है। इतना ही नहीं, सर्विस ऐप ने उसके लिए जो काम किया है उसकी भी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।
 
फूड डिलीवरी सर्विस ऐप ने उसे एक इलेक्ट्रिक साइकिल तोहफे में दी है। सोशल मीडिया पर सर्विस ऐप के इस काम की प्रशंसा भी हो रही है। कुछ यूजर्स ने रामू के जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं उसकी मेहनत और लगन की प्रशंसा कर रहे हैं।
 
रामू सर्विस ऐप जौमैटो के लिए व्हीलचेयर पर खाने की सप्लाई करता था। किसी ने उसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। 
 
सर्विस ऐप के संस्थापक को जब पता चला कि उनका डिलीवरी बॉय व्हीलचेयर पर खाने की सप्लाई करता है तो उन्होंने उसे इलेक्ट्रिक साइकिल देने का निर्णय लिया।

संस्थापक ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से रामू का वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रामू ने भी कंपनी को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिकॉर्ड स्कोरों के मशहूर पिच पर खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुकाबला